LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार

संवाददाता अवधेश यादव
ब्रेकिंग न्यूज़…बस्ती/यूपी
बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस, जनपदीय एसओजी, स्वाट टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभियुक्त 25 वर्षीय सौरभ पाल सिंह निवासी महनौना थाना लालगंज तथा 20 वर्षीय सौरभ सिंह निवासी गौरा रोहारी थाना कलवारी जनपद बस्ती को रामपुर तिराहा से करीब 40 मीटर आगे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा की बढ़ोत्तरी की गई है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द चौधरी, एसओजी प्रभारी विकास यादव, स्वाट प्रभारी चन्दन कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to my channel

