देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री नाकोड़ा तीर्थ पर भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव में तेला तपस्वियों का धारणा सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
ट्रस्टमण्डल अध्यक्ष महोदय एवं मेला संयोजक महोदय श्री भरतजी मेहता द्वारा बताया गया की तीर्थ पर परम्परानुसार पुरूषादानी भगवान श्री पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है इस वर्ष का मेला दिनांक 13, 14 एंव 15 दिसम्बर को आयोजित है जिसमें अध्यात्मयोगी आचार्यदेव श्रीमद्विजय कलापूर्णसूरीश्वरजी महाराजा के शिष्यरत्न आचार्य भगवंत श्री विमलप्रभसूरि म.सा. एवं कार्यकुशल मुनिराज श्री विनयविजयजी म.सा. आदि ठाणा 5, प.पू. संघस्थिवर आ भ. श्री सिद्विसूरिश्वरजी (बापजी) म.सा. के समुदाय के प.पू. दर्शनप्रभावक, आगमप्रज्ञ, सदगुरुदेव मुनिराज श्री जम्बुविजयजी म.सा. के शिष्यरत्न मुनिराज श्री धर्मचन्दविजयजी म.सा. के शिष्यरत्न प.पू. सहजानंदी प्रभुतुल्य आ.भ. श्री पुंडरिकरत्नसूरिश्वरजी म.सा. के गुरुभ्राता प.पू. पन्यास प्रवर श्री धर्मघोषविजयजी म.सा. आदि ठाणा 6, बहुश्रुत आगमोद्वारक प.पू. श्री आनंदसागरसूरिश्वरजी म.सा. के समूदायवर्ती वर्धमान तपोनिधि प.पू. आ. श्री नयचन्दसागरसूरिजी म.सा. के शिष्य बाड़मेररत्न मुनि श्री सुमतिचन्दसागरजी म.सा. एवं मुनि श्री शीतलचन्दसागरजी म.सा., पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिनमणीप्रभसूरिश्वरजी म.सा. के शिष्य पूज्य गणिवर्य श्री मेहुलप्रभसागरजी म.सा. पूज्य मुनिराज श्री मंथनप्रभसागरजी म.सा., पुज्य
बालमूनि श्री मीतप्रभसागरजी म.सा. आदि गुरु भगवंतों एवं साध्वीजी भगवंतो की पावन निश्रा में आज पौष वदी दशमी के दिवस आयोजित अठ्म तप तेला के धारणा का आयोजन किया गया जिसमें इस वर्ष सम्पूर्ण मेला के लाभार्थी सम्पूर्ण मेला के लाभार्थी परिवार संघवी श्रीमति पानीदेवी मोहनलालजी मुथा परिवार, मांडवला हाल चैन्नई है। आज सुबह लाभार्थी परिवार के सदस्यो का स्वागत ट्रस्टमण्डल सदस्यों द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री नाकोड़ा तीर्थ अध्यक्ष रमेश कुमार मुथा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्रकुमार चौपड़ा एवं ट्रस्टीगण भरतकुमार मेहता, गौतमचन्द बालड़, गणपतलाल बुरड़, पुरूषोतमदास सेठिया, प्रकाशचन्द वडेरा, महेन्दकुमार बागरेचा, हुलास बाफणा, सुरेश शाह, कांतिलाल शाह एवं गणमान्य लोग तीर्थ पर उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


