बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 12 दिसंबर। राज्य सरकार के सुशासन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के दौरान शुक्रवार को जिला परिवहन क्षेत्र के अनेक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने बताया कि जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शैक्षिक संस्थानों में विशेष पहल की गई। बी. आर. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गांधी पुरा जहां स्कूल स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालोतरा सड़क सुरक्षा समिति के गौतम गहलोत के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए रंगोली के माध्यम से प्रेरक संदेश दिए। वहीं इंस्पेक्टर भारत जांगिड ने सिवाना शहर के महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा संबंधी प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान प्राचार्य सहित प्रबुद्धजनों ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपने विचार रखे और इसकी महत्ता पर ज़ोर दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button