बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा: सिंधी कलाल समाज के प्रथम थाना अधिकारी मनोज कुमार सामरिया का भव्य स्वागत समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा, 09 दिसम्बर 2025।

सिंधी कलाल समाज (खटीक) बालोतरा द्वारा समाज के प्रथम थाना अधिकारी बने मनोज कुमार सामरिया का आज गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने उन्हें साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

जिला अध्यक्ष परिहार ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा के पूर्व विद्यार्थी मनोज कुमार ने कठिन परिश्रम एवं समर्पण के बल पर थाना अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है, जिससे न केवल परिवार बल्कि पूरे बालोतरा का नाम रोशन हुआ है।

समारोह में नीट परीक्षा में चयनित हृदयाशी का भी सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष परिहार ने बालिका को माला एवं साफा पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में थाना अधिकारी मनोज कुमार सामरिया के पिता संपत सामरिया, कन्हैया लाल, मदन, पुखराज चंदेल, हेमंत दास सांखला, प्रोफेसर जेनाराम नागोरा, दुर्गाराम चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर राजेश चावला, हेमराज, पूर्व बैंक मैनेजर देवाराम सामरिया, दिलीप कुमार, भगवान दास चौहान, कमला चौहान सहित समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने फूलमालाओं से नवाचार कर नव-नियुक्त थाना अधिकारी का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के समापन पर मनोज कुमार सामरिया ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया और समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button