बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 4 जसोल में वी क्लब द्वारा स्वेटर, शूज़ और जुराब वितरण—बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

जसोल (बालोतरा)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 4 में वी क्लब जसोल–बालोतरा संस्था द्वारा स्वेटर, स्कूल शूज़ और जुराब वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्दी के मौसम को देखते हुए क्लब की ओर से बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था।

क्लब की सचिव सोभा कोठारी ने बताया कि शीत ऋतु में बच्चों को ठंड से बचाने हेतु स्वेटर वितरण का फैसला सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया। स्वेटर पाते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक नजर आई और वे उत्साहित हो उठे।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की बेटी ख्याति के जन्मदिवस पर सभी बच्चों को स्कूल शूज़, जुराबें वितरित की गईं और मिठाई भी खिलाई गई।

कार्यक्रम में वी क्लब की अध्यक्षा खुशबू ढेलाड़िया, चार्टर सदस्य रितु जिंदल, नीतू बलाड़, ऋषिका श्रीश्रीमल, नीलम ढेलाड़िया, दीपिका गोयल, लता, भगवती मांधना, भावना गोगड़, रिंकू गर्ग, शोभा, संतोष जिंदल, रेणु चौधरी, कंचन सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को ठंड से बचाने में मदद की, बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी बिखेर दी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button