बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री धर्मेश जी चोपड़ा (कवासवाला) को राजस्थान जैन सेवा समिति सूरत की कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर बधाई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राजस्थान जैन सेवा समिति सूरत द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में श्री धर्मेश जी चोपड़ा (कवासवाला) को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उनके चयन से जैन समाज एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि धर्मेश जी लंबे समय से सामाजिक कार्यों, सेवा गतिविधियों और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के प्रति उनकी निष्ठा और सेवाभाव को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
स्थानीय सामाजिक संगठनों और जैन समाज के गणमान्यजनों ने भी धर्मेश जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे समाज उत्थान एवं सेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे।
उनके मनोनयन पर समिति के सदस्यों, समाजजन और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel


