LIVE TVराज्य

समाज की प्रतिभाओं का सम्मान 17 अप्रैल को

आवेदन का 13 अप्रैल तक अंतिम दिन बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा -प्रदीप पाल-

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर 

 

हनुमानगढ़, 12 अप्रैल। सैन समाज समिति की ओर से 17 अप्रैल को जंक्शन स्थित सैन धर्मशाला में श्री सैन जी महाराज की 723वीं जयंती मनाई जाएगी। सर्वप्रथम सुबह सवा सात बजे आरती व हवन का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात सवा ग्यारह बजे समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व राजकीय सेवा में चयनित कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा के लिए बुधवार को समिति अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह गहलोत की अध्यक्षता में सैन धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में सत्र 2021-22 में कक्षा 10वीं-12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर में 75 प्रतिशत व अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं, मई 2021 से अप्रैल 2023 तक राजकीय सेवा में चयनित, जनप्रतिनिधियों व प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकती हैं। इस मौके पर समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। अपराह्न सवा तीन बजे समिति की साधारण सभा की बैठक होगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। अन्य सुझावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व विशिष्ट अतिथि सरदारशहर बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट माणकचंद भाटी होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए युवा टीमों की जिम्मेदारी तय की गई है। शोभायात्रा टाउन से शुरू होकर मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए जंक्शन स्थित सैन धर्मशाला में पहुंचकर सम्पन्न होगी। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम होगा। समाज के नागरिकों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। बैठक में समिति सचिव ओमप्रकाश दिनोदिया सहित अन्य पदाधिकारी-सदस्य मौजूद थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button