बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बालोतरा आगमन पर भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बालोतरा आगमन पर भव्य स्वागत*
शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत के नेतृत्व में
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बालोतरा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और संगठनात्मक शक्ति*
जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का काफिला बालोतरा पहुंचा, कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत एवं पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर श्रीमती राजे का अभिनंदन किया।
इस दौरान ‘वसुंधरा राजे जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के नारे गूंजते उठे यह अभूतपूर्व स्वागत भाजपा की मजबूत संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाता है।
*योगेश गहलोत का कुशल नेतृत्व*
शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत एवं पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा ने स्वागत कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को कुशलता से संभाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर एक प्रभावी और अनुशासित स्वागत सुनिश्चित किया, जिसकी सराहना श्रीमती राजे ने भी की। योगेश गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि श्रीमती राजे का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है
और यह स्वागत सिद्ध करता है कि पूरा संगठन एकजुट होकर जनहित के लिए समर्पित है।
राजे ने दिया संगठनात्मक सन्देश
स्वागत के दौरान, वसुंधरा राजे ने मदनराज चौपड़ा सहित उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त बातचीत भी की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की।
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बालोतरा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति जनता और संगठन के कार्यकर्ताओं में गहरा सम्मान और विश्वास है
*स्वागत में उपस्थित रहे।*
पूर्व जिलाध्यक्ष महेश B चौहान,वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद चेतानसिंह चारण, शंकर सिंह राजपुरोहित, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा सिंघवी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा जैन,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, नगर मंडल महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, एवं गौतमचंद बुठ, नगर मंडल उपाध्यक्ष प्रताप भाई लालवानी, मूलचंद ओस्तवाल, सिताराम माली,आशा अग्रवाल, रणछोड़ बारूपाल,कोषाध्यक्ष सुरेश कोठरी,नगर मंत्री महेंद्र दवे एवं मदन बालड,प्रवक्ता खेमराज सारण,पूर्व पार्षद बाबूलाल चौधरी,पूर्व पार्षद साबिर भाई,पूर्व पार्षद दुर्गा देवी सोनी,
श्रवण कच्छवाह,मिश्रमल सुथार,गुरमीत कौर, सोनल जैन,सावलराम भाटी, विक्रम सिंह अशोक संत, रमेश मदानी, नारयण जीनगर, गौतम राठौड़, किशोर पंवार, भरत पंवार, फरीद भाई, आनंद जीरावाला, जीतेन्द्र हुंडिया, गौरव कोठरी,सुरेश माली, अशोक पालीवाल,महावीर चौपड़ा,अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


