बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा,
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे कल बालोतरा के दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन को लेकर भाजपा शहर मंडल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने बताया कि श्रीमती राजे कल सुबह 11 बजे बालोतरा पहुंचेंगी। वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत संत श्री भगवान राजेश्वर मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा बालोतरा आएंगी। उनके स्वागत के लिए भाजपा शहर कार्यकर्ताओं ने विशेष व्यवस्था की है।
गहलोत ने बताया कि सभी कार्यकर्ता कल सुबह 10 बजे सिद्ध राज होटल, पचपदरा रोड पर उपस्थित रहकर श्रीमती राजे का स्वागत करेंगे।
निवेदक:
योगेश गहलोत
मंडल अध्यक्ष, भाजपा बालोतरा

Subscribe to my channel


