बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जल ग्रहण विकास के लिए वाटरशेड महोत्सव का आयोजन 05 दिसंबर से

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 02 दिसंबर। बालोतरा जिले में जल संरक्षण और जल ग्रहण विकास कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

जलग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता घनश्याम सिंह राठौड़ ने बताया कि यह महोत्सव 05 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर, 2025 तक चलेगा। उन्होने बताया कि 05 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरेली की ढाणी, ग्राम पंचायत सेवरो की ढाणी, 10 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोडुका ग्राम पंचायत भाखरसर एवं 12 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोसरिया ग्राम पंचायत कोसरिया में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसके अंतर्गत महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से जल संरक्षण और विकास के कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा प्रभात फेरी, निबंध व चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता, जन जागरूकता के लिए कार्यक्रम, राजीविका द्वारा प्रभात फेरी एवं स्टॉल लगाना, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा किसान गोष्ठी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग एवं वन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button