बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीएलओ जबरसिंह राजपुरोहित ने कन्यादान से पहले पूरा किया पुनरीक्षण कार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 01 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिवाना-138 में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दौरान एक अनुकरणीय उदाहरण सामने आया है। बूथ लेवल ऑफिसर भाग संख्या-137, जबरसिंह राजपुरोहित ने अपने व्यक्तिगत और महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्यक्रम से ऊपर उठकर, अपने निर्वाचन संबंधी दायित्व को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय लादू सिंह का बेरा, इन्द्राणा में प्रबोधक के पद पर पदस्थापित जबरसिंह राजपुरोहित की भाग संख्या 137 में कुल 1294 मतदाता दर्ज हैं। उनके घर में 30 नवंबर को उनकी पुत्री के विवाह का बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन था। अधिकांश लोग ऐसे समय में चुनावी कार्य को कुछ दिनों के लिए टालना पसंद करते हैं, लेकिन जबरसिंह ने अपनी पूर्ण लगन और निष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने अपने पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम की तैयारियों और शिरकत के बावजूद, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्राथमिकता दी।

जबरसिंह राजपुरोहित ने अपनी पुत्री के विवाह की तिथि से ठीक एक दिन पूर्व, 29 नवंबर को ही, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के प्रथम चरण का कार्य शत-प्रतिशत निष्पादित कर लिया। उन्होंने यह कार्य निर्धारित समय-सीमा से भी पहले पूरा किया।

इस चुनौतीपूर्ण समय में जब उन पर सामाजिक एवं घरेलू कार्य का अत्यधिक दबाव था, तब भी उन्हें उक्त कार्यक्रम हेतु किसी प्रकार के विशेष निर्देश या अतिरिक्त प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ी। उनकी इस कार्यशैली ने यह साबित कर दिया कि दायित्व बोध ही सबसे बड़ी प्रेरणा है।

जबरसिंह राजपुरोहित, जो पूर्व में एस.आई.आर. 2002 में भी निर्वाचन कार्य में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और निरंतर बी.एल.ओ. के रूप में कार्यरत रहे हैं, ने अपनी कर्मठता से अन्य साथी बीएलओ के समक्ष एक नई मिशाल और प्रेरक के रूप में खुद को स्थापित किया है।

उनका यह कार्य निर्वाचन आयोग के कोई मतदाता न छूटे के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, और यह दिखाता है कि एक जिम्मेदार सेवक किस प्रकार राष्ट्रीय कार्य को व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर रखता है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button