देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा जिले में मन की बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधित किया जाने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को बूथ स्तर तक देखा गया।
कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिलाध्यक्ष भरत मोदी के निर्देशन में कार्यक्रम को जिले के सभी बूथ पर आयोजित किया गया।
रविवार को मन की बात कार्यक्रम का 128 वा एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों से संवाद किया उन्होंने इस एपिसोड के माध्यम से देश की प्रतिभाओं व समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगो की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि बालोतरा के सभी 16 मंडल में कार्यक्रम को आयोजित किया गया व सरल एप्प पर भी अपलोड किया।
इस कार्यक्रम को जिले की तीनो विधानसभा में विधिवत देखा गया।
इस कार्यक्रम को आमजन को भी देखना चाहिए प्रधानमंत्री के संवाद से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।
बालोतरा शहर में बूथ संख्या 106 पर जिलाध्यक्ष भरत मोदी, पूर्व सभापति महेश चौहान,कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे, महेंद्र श्रीमाली, श्याम डांगी, इंद्रदास वैष्णव सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को देखा।

Subscribe to my channel


