उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विकास व कानून व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 28 नवम्बर 2025।
कलेक्ट्रेट सभागार में आज उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण विकास, राजस्व कार्यक्रमों एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, दोनों का उद्देश्य जनता को सीधे लाभ पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशासनिक कार्य साफ-दिल, पारदर्शिता और अच्छी नीयत से किए जाएँ, जिससे योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँच सके।
मंत्री ने कहा कि अथक प्रयासों से जनपद को ‘ए श्रेणी’ में स्थान प्राप्त हुआ है, इसलिए कमियों की पहचान कर सुधार करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्माण कार्यों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, बाढ़ प्रबंधन, कृषि, राजस्व, ग्राम्य विकास, पीएम/सीएम आवास, पशुपालन, विद्युत, वन, मनरेगा, खाद्य एवं रसद सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों की गहन समीक्षा की और लक्ष्य के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था पर संतोष व्यक्त
मंत्री ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है और इसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन की सराहना की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को प्राथमिकता पर लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी का आश्वासन
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने बैठक में उपस्थित रहते हुए आश्वासन दिया कि मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा और शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाएगा।
इन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक हर्रैया अजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द सोनकर, सरोज मिश्र, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, मो. सलीम, कुलदीप मौर्या, अपना दल जिलाध्यक्ष राजमणि, सुहेलदेव पार्टी के मनोज राजभर, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, पीडी राजेश कुमार समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel

