उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पहली बारिश ने खोल दी लालपुर के विकास कार्यों की पोल

सड़क पर कीचड़-गंदा पानी,जगह-जगह टूट-फूट से ग्रामीण परेशान-करोड़ों के कामों की गुणवत्ता पर उठे सवाल

 

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75

*निघासन-खीरी* विकास के दावों के बीच निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर में हुई पहली बारिश ने कई सवाल खड़े कर दिए है। बारिश की पहली दस्तक के साथ ही गांव की सड़कों पर कहीं पानी तो कहीं कीचड़ और गंदगी दिखाई देने लगी। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त नजर आने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है। कि अगर सड़कें पहली बारिश का दबाव ही नहीं झेल पाईं तो इनके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठना लाजिमी है। -बारिश आई और सड़क ने दे दिया जवाब। ग्रामीणों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा सड़कों की हालत को लेकर हो रही है। लोगों का कहना है। कि विकास कार्यों पर बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद यदि पहली बारिश में ही सड़कें जवाब देने लगें तो जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोनियन पुरवा-टापर पुरवा मार्ग से लेकर तोले राम के घर से गोवर्धन मास्टर के यहां होते हुए अमृत सरोवर सुंदरीकरण एवं नौका विहार तक जाने वाला मार्ग भी ग्रामीणों की चर्चा में है। बारिश के बाद रास्तों की स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।-झण्डी राज से गौढ़ी पुरवा तक भी उठे सवाल। झण्डी राज-गौढ़ी पुरवा मार्ग को लेकर भी ग्रामीणों में चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है। कि बारिश के दिनों में सड़क की मजबूती और जल निकासी की असली परीक्षा होती है। और मौजूदा हालात कई सवाल खड़े कर रहे है। इसी तरह बाजार बाग-कुर्मिन पुरवा मार्ग तथा लालपुर-मोहर लाल पुरवा मार्ग भी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बने हुए है।-अमृत सरोवर सुंदरीकरण और नौका विहार पर भी ग्रामीणों की नजर। ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर सुंदरीकरण एवं नौका विहार का कार्य भी ग्रामीणों के बीच चर्चा में है। ग्रामीणों का कहना है। कि विकास कार्य केवल कागजों पर नही,बल्कि जमीन पर भी मजबूत और टिकाऊ दिखाई देने चाहिए। बारिश के बाद इन कार्यों की वास्तविक स्थिति पर भी ग्रामीणों की निगाहें बनी हुई है।-लालपुर से चंदन पुरवा तक बाढ़ मुक्त बंधा-कितना मजबूत,बारिश बताएगी। लालपुर से चंदन पुरवा तक बाढ़ मुक्त बंधे के निर्माण को लेकर भी ग्रामीणों में उत्सुकता और सवाल दोनों है। क्षेत्र में बरसात और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण चाहते है। कि बंधे का निर्माण मजबूत और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो,ताकि आने वाले समय में ग्रामीणों को बाढ़ की समस्या से राहत मिल सके।-शौचालय से आवास तक सरकारी योजनाएं भी बनीं चर्चा का विषय। ग्राम पंचायत लालपुर में शौचालय,आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर भी ग्रामीणों में चर्चाएं है। ग्रामीणों का कहना है। कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए और विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।-ग्रामीणों का सवाल—पहली बारिश में ही हालत ऐसी तो आगे क्या होगा। ग्रामीणों का कहना है। कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे है। अब बारिश के बाद सड़क की स्थिति ने उन सवालों को और हवा दे दी है। ग्रामीणों का कहना है। कि बारिश किसी विकास कार्य का सबसे बड़ा इम्तिहान होती है। और पहली बारिश में ही सड़क की हालत बिगड़ना गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर सभी संबंधित सड़कों और विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जहां सड़क क्षतिग्रस्त हुई है।,वहां मानक के अनुरूप मरम्मत कराई जाए तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच हो। ग्रामीणों का कहना है। कि यदि समय रहते ध्यान नही दिया गया तो लगातार बारिश के कारण सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्सा और बढ़ सकता है।,जिससे आवागमन की समस्या गंभीर हो सकती है। अब असली सवाल यही है।-क्या जिम्मेदार विभाग बारिश में सामने आई इन खामियों की जांच कराएगा, या फिर ग्रामीणों के सवाल और सड़क की हालत यूं ही बरसात के पानी में दबकर रह जाएगी?

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button