इस बार पुलिस अधीक्षक ने संभाला सिस्टम पुलिस अधीक्षक पर पत्रकारों एवं जनता का बढ़ा भरोसा
लखीमपुर खीरी: बाहरी बर्खास्त सिपाही ने उठाए सवाल, साजिश की जांच हो
लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त पूर्व सिपाही सुनील कुमार शुक्ला निवासी अमेठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जनपद लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग पर आरोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि सुनील शुक्ला लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात थे और निराधार आरोपों के कारण मई 2026 में सेवा से बर्खास्त किए जा चुके हैं। उनका लखीमपुर खीरी से न कोई संबंध है और न ही यहां कभी ड्यूटी लगी।
वीडियो में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों के निलंबन का जिक्र कर उन्होंने वेतन को लेकर सवाल उठाए।
जनपद के वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार पांडेय* का कहना है _”इस बार जनपद लखीमपुर खीरी को पुलिस अधीक्षक सही मिली हैं। वे अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कर्तव्य निभा रही हैं। गलत करने वालों पर कार्रवाई से जनता का भरोसा बढ़ा है
सबसे अहम बात बर्खास्त सिपाही का जनपद से कोई नाता न होने के कारण उनके आरोपों पर जांच का सवाल नहीं बनता। सूत्रों के अनुसार, जनपद के कुछ निलंबित कर्मियों द्वारा उन्हें मोहरा बनाकर ये वीडियो बनवाया गया हो सकता है। इसलिए वीडियो अपलोड होने के पीछे की साजिश की जांच होनी चाहिए, मगर डॉ. ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक महोदया की कोई जांच नहीं।