LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

थाना नीमगांव पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त चोरी की साइकिलों सहित गिरफ्तार

 

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

*खीरी पुलिस*

*दिनांक: 03 अगस्त 2026*

*थाना नीमगांव पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त चोरी की साइकिलों सहित गिरफ्तार*

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी मितौली के निकट पर्यवेक्षण में, जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में थाना नीमगांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.08.2026 को, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 287/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS व 35 BNSS से संबंधित वांछित अभियुक्तों 1. जाबिर अली पुत्र कादिर अली 2. मुबारिक अली पुत्र शमशाद अली 3. वशीम शाह पुत्र शेर अली शाह निवासीगण ग्राम नगरा बलेटू थाना सिधौली जिला शाहजहाँपुर को चोरी की 03 अदद साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*

1. जाबिर अली पुत्र कादिर अली नि0 ग्राम नगला बलेटू थाना सिधौली जिला शाहजहाँपुर

2. मुबारिक अली पुत्र शमशाद अली नि0 ग्राम नगला बलेटू थाना सिधौली जिला शाहजहाँपुर

3. वशीम शाह पुत्र शेर अली शाह नि0 ग्राम नगरा बलेटू थाना सिधौली जिला शाहजहाँपुर

*बरामदगी का विवरण-*

03 अदद चोरी की साइकिल

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम……*

1.थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम थाना नीमगांव जनपद खीरी

2.उ0नि0 श्री रामगौरव चौकी प्रभारी सिकन्द्राबाद थाना नीमगांव जनपद खीरी

3.हे0का0 शैलेन्द्र शुक्ला थाना नीमगांव जनपद खीरी

4.हे0का0 निसार अहमद थाना नीमगांव जनपद खीरी

5.का0 सुग्रीव गंगवार थाना नीमगांव जनपद खीरी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button