पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नशे से दूरी है जीवन के लिए जरूरी”सलेहा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

लोकेशन=सलेहा।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*नशे से दूरी है जीवन के लिए जरूरी”सलेहा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान*

नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सलेहा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जीवन के लिए जरूरी,अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत थाना सलेहा पुलिस ने नया बस स्टैंड में पोस्टर लगाकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और बताया कि नशा से सिर्फ एक इंसान की जिंदगी खत्म नहीं होती बल्कि पूरा परिवार खत्म हो जाता है।पुलिस ने नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर थाना स्टाफ ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, इसलिए सभी नागरिकों को स्वयं भी नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम में थाना स्टाफ के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button