उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

विश्वकर्मा मार्केट के दुकानदारों ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा से लगाई गुहार, एक सप्ताह में दुकाने खाली करने का मांगा समय

Shopkeepers at Vishwakarma Market appealed to ADM Kaustubh Mishra, asking for a week's time to vacate their shops.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित रोडवेज के निकट श्री विश्वकर्मा मार्केट के करीब 50 दुकानदारों ने जिला प्रशासन से एक सप्ताह तक दुकाने खाली करने के लिए समय देने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से इन दुकानों में छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं और यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। दुकानदारों के अनुसार, नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय सुभाष चतुर्वेदी के कार्यकाल में इन दुकानों का आवंटन किया गया था। उस समय मासिक तहबाजारी शुल्क भी निर्धारित किया गया और विद्युत विभाग द्वारा विधिवत बिजली कनेक्शन व मीटर लगाए गए थे। वर्षों से दुकानदार नियमित रूप से अपना कारोबार संचालित करते आ रहे हैं।

दुकानदारों का आरोप है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 4 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे विद्युत विभाग ने सभी दुकानों के बिजली कनेक्शन काट दिए, जिससे पूरा बाजार अंधेरे में डूब गया। उनका कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि 6 जुलाई को प्रशासन द्वारा दुकानों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि दुकानदार स्वयं दुकानें खाली नहीं करेंगे तो पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन कार्रवाई करेगा। दुकानदारों का कहना है कि वर्तमान में वर्षाकाल चल रहा है और अचानक बिजली काटे जाने तथा दुकानें खाली करने के निर्देश से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि उनके पास न तो सामान सुरक्षित रखने की कोई वैकल्पिक जगह है और न ही रोजगार का दूसरा साधन।

दुकानदारों ने यह भी बताया कि रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने उन्हें जिलाधिकारी से मिलकर समय वृद्धि की मांग करने की सलाह दी थी। उनका कहना है कि मेयर ने आश्वासन दिया था कि जिलाधिकारी संवेदनशील एवं व्यवहारिक अधिकारी हैं और उनकी बात सुनकर उचित निर्णय लेंगे।इसी मांग को लेकर सभी दुकानदारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अनुरोध किया है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए वर्षाकाल समाप्त होने तक दुकाने खाली करने के लिए समय प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने सामान की सुरक्षित व्यवस्था कर सकें और वैकल्पिक रोजगार की तलाश भी कर सकें।

इस दौरान राकेश सिंह,अनिल चौहान,जेबी सिंह, दुर्गेश मौर्य,राजेश वंशल,सलविन्दर सिंह,राकेश शर्मा,अनिल प्रजापति,राकेश मदान,राधेश्याम प्रसाद,वद्रपाल,राम्पूपाण्डेय,जगदीश टूवीवाप्तव,अतुल,सनीविशाल,सुरणप्रकाश अनेजा,मदनलाल,अकित,विशाल,विक्रम भादव,विदिन बाल,राजेश अभी उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button