बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
बालोतरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूँजा ‘योगमय’ वातावरण, भाजपा शहर मंडल ने किया योग साधना का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बालोतरा शहर मंडल द्वारा बालोतरा शहर स्थित ‘वन्दे भारत पार्क’ में योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी नागरिकों और ,जिला एवं शहर मंडल के पदाधिकारी ने,जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पूर्ण पद्धति है।
उन्होंने कहा, “सभी के साथ मिलकर योग का अभ्यास करना और उस सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करना अत्यंत सुखद रहा। योग हमें अनुशासन, मानसिक शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है।”
उपस्थित सभी से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें। उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा,”आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएंगे। नियमित योग अभ्यास के माध्यम से हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रखेंगे, बल्कि एक स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में भी अपना सक्रिय योगदान देंगे।”
कार्यक्रम के दौरान पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश B चौहान,राजस्थान प्रदेश नीति शोध सह -संयोजक झूमर लाल सार्जेन्ट,जिला उपाध्यक्ष खेताराम प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष, रणछोड़ बारूपाल, सीताराम माली, नगर मंत्री महेंद्र श्री श्रीमाल, मंडल प्रवक्ता खेमाराम सारण,पूर्व पार्षद महेश परमार,सांवल भाटी,नगराज प्रजापत, रोहित जैन,वासुदेव अग्रवाल,सुनील चडक, मिश्री मल सुथार,अशोक पालीवाल,और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने ‘स्वस्थ रहें, मस्त रहें’ का संदेश देते हुए योग को जीवन शैली में अपनाने का दृढ़ निश्चय किया।

Subscribe to my channel


