बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तेरापंथ सभा बालोतरा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
दायित्व बोध निर्वहन करना ही सेवा हैं- शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा
बालोतरा के तेरापंथ भवन अमृत सभागार में शासनश्री साध्वी सत्य प्रभाजी एवं साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
राजेश बाफना ने बताया
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बालोतरा का शपथ ग्रहण समारोह अमृत सभागार में आयोजित हुआ
साध्वी श्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र का उच्चारण से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
साध्वी सत्य प्रभाजी ने कहा आज तेरापंथ सभा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। तेरापंथ सभा स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण संस्था हे।
जिसमें किसी व्यक्ति को महत्वपूर्ण पद संभालने से पहले पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। इसका तात्पर्य यह है कि अपने दायित्व बोध का निर्वहन करना, सेवा करना हे।
संघ (समाज) एवं गुरु के प्रति समर्पित रहना। गुरु की दृष्टि एवं इंगितानुसार हर कार्य को करना मूल दायित्व है
तेरापंथ सभा के ऊपर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा है जिसको गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी ने संस्था शिरोमणि से अलंकृत किया हे उसके निर्देशानुसार हर आध्यात्मिक सामाजिक कार्य को समर्पण समन्वय के साथ करने का लक्ष्य रखना चाहिए। सभी के साथ मिलकर प्रत्येक कार्य को संपादित करना ही संगठनात्मक उपलब्धि होती है
निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्रजी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राणमल जी फोलामेहता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।तत्पश्चात वर्तमान अध्यक्ष राणमल जी फोलामेहता ने अपने पदाधिकारी एवं कार्य समिति के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के कार्यकारणी सदस्य एवं बालोतरा सभा के प्रभारी गौतमजी सालेचा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया। एवं वर्तमान अध्यक्ष राणमल जी फोलामेहता को दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया उनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्रजी वेद, सिवांची मालाणी क्षेत्रीय तेरापंथ संस्था अध्यक्ष शांतिलालजी डागा उपस्थित थे।
सभा सदस्यों द्वारा सभा गीत हमारे भाग्य बड़े बलवान मिला यह तेरापंथ महान का संगान किया।
इस शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्रजी वेद ने अपने बीते 2वर्ष के कार्यकाल की प्रतुति देते हुए। वर्तमान अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नवनिर्वाचित तेरापंथ सभा अध्यक्ष राणमल जी फोलामेहता ने अपने व्यक्तव्य में
परम् श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी के श्री चरणों में भाव वंदन करते हुए
अमृत सभागार में विराजित शासनश्री साध्वी सत्यप्रभाजी,साध्वी
श्री कुंदन प्रभाजी एवं सहवर्ती साध्वियों के चरणों में वंदन अभिनंदन,किया
साधना के स्वस्थ प्रागण में उपस्थित श्रावक श्राविका समाज को जय जिनेंद्र किया आपने बताया
पूज्य गुरुदेव की कृपा से बालोतरा तेरापंथ समाज ने मुझे तेरापंथ सभा का अध्यक्ष बनाया था जिसका आज हम साध्वीश्रीजी के सान्निध्य ओर श्रावक समाज की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर शपथ ग्रहण की ।
यह अध्यक्ष दायित्व बहुत बड़ा और जवाबदारी पद है जिसमें गुरुदेव के इंगित व महासभा के निर्देशन एवं पूरे तेरापंथ समाज के कार्यों और व्यवस्था को दायित्व पूर्ण से कार्य करने का होता हे
में व मेरी टीम और सभी संस्थाएं तेयुप, महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम,अणुव्रत समिति,ज्ञानशाला,एवं सभी श्रावक श्राविका समाज के साथ मिलकर गुरु के दृष्टि अनुसार कार्य करने का प्रयास करेंगे। ओर तेरापंथ सभा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों का विकास करने में योगभूत बनेंगे।उन्होंने यह भी कहा
यहां विराजित साध्वीश्रीजी का दर्शन सेवा व उपासना करने का लाभ लेना हे ओर जीवन को अच्छा स्वस्थ एवं आध्यात्मिकमय बनाना हे। तेरापंथी महासभा कार्यकारणी सदस्य
गौतमजी सालेचा ने भी गुरुदृष्टि ओर महासभा के निर्देशन के करणीय कार्य को करने का कहा साथ ही वर्तमान अध्यक्ष को बधाई देते हुए शुभकामना मंगलकामना प्रेषित की।
निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्रजी ने सभा के डॉक्यूमेंट किट वर्तमान अध्यक्ष राणमल जी फोलामेहता को हस्तांतरण कर सुपर्द किये।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं श्रावक समाज का आभार सभा सहमंत्री राजेश बाफना ने किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सभा मंत्री मोहनजी बाफना ने किया।

Subscribe to my channel


