उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगरस्वास्थ्य

विश्व योग दिवस पर विशाल योग शिविर का आयोजन 600 साधकों ने किया योगाभ्यास

संवाददाता वेदान्त सिंह

 

मगहर, संत कबीर नगर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग/ पतंजलि योग पीठ / इण्डियन योग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा० शिखा जुल्का के निर्देशन में एनसीसी मगहर की तरफ से योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 600 से अधिक कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक राम मोहन पाल एवं सविता राय द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित साधकों को नियमित योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है योग से तनाव, चिंता तथा अनेक शारीरिक रोगों से बचाव संभव है। शिविर में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी तथा विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने योग प्रशिक्षकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वर्तमान जीवनशैली में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। शिविर में मुख्य रूप से सेकेन्ड ऑफिसर ए. के. गुप्ता ,लेफ्टिनेन्ट प्रभाकर शाही ,लेफ्टिनेन्ट ए. के. यादव ,सेकेन्ड ऑफिसर सूर्य प्रताप ,सुबेदार मेजर इब्राहिम, सूबेदार के. एस. भाटी, नायब सुबेदार तेजपाल, नायब सुबेदार संदीप सिंह ,लेफ्टिनेन्ट वंदिता ,जीसीआई आकांक्षा मौर्या,

श्रीमती नीला चट्टोपाध्याय आदि उपस्थित रहे ।

राम मोहन पाल

कोऑर्डिनेटर आई वाई ए

बस्ती 9140234961

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button