उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

रम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगात,महापौर ने किया सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास,हर वार्ड में जनभावनाओं के अनुरूप कराए जा रहे विकास कार्यः विकास शर्मा

Rampura gets a road worth Rs 23 lakh; Mayor lays foundation stone for road and drain construction; development work being carried out in every ward in accordance with public sentiments: Vikas Sharma

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर । नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की कड़ी में महापौर विकास शर्मा ने गुरुवार को वार्ड संख्या 23 स्थित जोगेन्द्र किराना स्टोर से प्रेमपाल टेलर्स के घर तक बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने महापौर विकास शर्मा और वार्ड पार्षद अंजलि कोली का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर आभार व्यक्त किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की खुशी में स्थानीय लोगों ने मिष्ठान वितरित कर प्रसन्नता जताई।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि लगभग 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सीसी सड़क के दोनों ओर पक्की नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और रूद्रपुर नगर निगम भी इसी सोच के साथ योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहा है। उन्होंने कहा कि रम्पुरा क्षेत्र की यह सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में थी। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को पैदल निकलने तक में परेशानी होती थी। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को एक एक कर पूरा किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के जिन वार्डों में सड़क, नाली अथवा अन्य आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर तेजी से विकसित हो रहा शहर है और आने वाले समय में इसे उत्तराखंड के सबसे आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहरों में शामिल करना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ नागरिक सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी और शहर के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचे, इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

 

वार्ड पार्षद अंजलि कोली ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। महापौर के सहयोग से आज यह मांग पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड की अन्य समस्याओं के समाधान में भी नगर निगम का लगातार सहयोग मिल रहा है और आने वाले समय में शेष विकास कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरे होने की उम्मीद है ।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती पूनम कोली पार्षद प्रतिनिधि श्री चंद्रसेन चंदा जी, पार्षद प्रतिनिधि राजू कोली, राज कोली , समाजसेवी रामसेवक जी नरेश चंद शर्मा पंडित जी, भूरी कोली, नेमवती कोली, लौंग सीरी कोली, माया देवी, पोती राम कोली, धर्मवीर कोली , राहुल कोली , रिंकू कोली, गौतम कोली, आदि मौजूद रहे ।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button