धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गुप्त भामाशाह के सहयोग से अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को कराया गया निशुल्क भोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 17 जून 2026। श्री गणेश शनि मंदिर सेवा समिति, मानव जीव दया सेवा समिति एवं मंगल मूर्ति सुंदरकांड सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित अन्नपूर्णा रसोई में बुधवार को गुप्त भामाशाह के सहयोग से जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरित किया गया। यह आयोजन राजकीय नाहटा अस्पताल परिसर, पुराना बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा रसोई में आयोजित हुआ।
सेवा समिति के दौलत आर. प्रजापत ने बताया कि गुप्त भामाशाह द्वारा भोजन के साथ मिठाई, फ्रूट एवं नमकीन की व्यवस्था की गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने उठाया।
इस अवसर पर समाजसेवी सीताराम माली ने कहा कि “मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है।” उन्होंने कहा कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य समाज और जरूरतमंदों की सेवा करना है तथा सेवा भाव से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में तनसिंह राजपुरोहित, जीनू भाई जैन, तुलसीदास रामावत, कमलेश कुमार सोनी, महेंद्र माली, हीरालाल प्रजापति सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में अन्नपूर्णा रसोई के संचालकों ने सहयोग करने वाले भामाशाह एवं समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


