देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वन्दे भारत पार्क में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश, विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने किया वृक्षारोपण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा, 7 जून। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से वन्दे भारत पार्क में नगर परिषद बालोतरा द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को प्लास्टिक थैलियों के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करने का संदेश दिया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कपड़े की थैलियों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त जयप्रकाश डाउकिया सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। उनके साथ बालोतरा मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चौपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी सिंह टापरा, उमाराम चौधरी, महामंत्री गौतम बुठ, पुखराज सिंह राजपुरोहित, गौतम जिनगर, किशोर जिनगर, मदन बालड़, लिखमाराम जाट, सुरेश माली, विमल मालवीय, बाबूलाल चौधरी, नगराज प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने कहा कि “पेड़ लगाना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य देने का हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ अभियान पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण, जल स्रोतों और मिट्टी की उर्वरता के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। वहीं मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने लोगों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, खरीदारी के लिए कपड़े के थैलों को अपनाने और अपने आसपास के क्षेत्रों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त रखने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त वातावरण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी विरासत होगी। उन्होंने नागरिकों से छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button