धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विधायक अरुण चौधरी के जन्मदिन पर गौशाला में सेवा कार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
विधायक अरुण चौधरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गौशाला में गायों को गुड़ व 7 कुंटल तरबूज खिलाए। विधायक ने गौ माता के दर्शन किए और गौशाला का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
गौशाला संचालक कना राम प्रजापत ने बताया कि वर्तमान में गौशाला में सूरदास (अंधी), बीमार व दुर्घटनाओं में घायल गायों का उपचार किया जा रहा है। गौशाला में गायों के उपचार के लिए ऑपरेशन थिएटर, डॉक्टर, कंपाउंडर, आधुनिक उपकरण व दवाइयों की पूरी व्यवस्था है। अलग-अलग बीमारी की गायों को अलग-अलग बाड़ों में रखा जाता है।
विधायक ने इतनी सुंदर सेवा के लिए संचालक व चिकित्सक का साफा पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने गौशाला में टिन सेड निर्माण के विधायक कोटे से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की, साथ ही मैंन रोड से गौशाला तक रोड निर्माण करवाने का आश्वाशन दिया
अवसर पर नगर परिषद बालोतरा पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चौपड़ा, भाजपा वरिष्ठ नेता भवानी सिंह टापरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, पार्षद बाबूलाल चौधरी, राजेशपुरी, धर्मेंद्र दवे, खिमाराम सारण, सिताराम माली, हितेश पटेल, भलाराम चौधरी, भरत पंवार, लिखमाराम साई, नरेश चौपड़ा, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
सभी हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Subscribe to my channel


