रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली निघासन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से तस्करी कर ले जाई जा रही 3.024 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में थाना निघासन पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने छापेमारी कर स्विफ्ट कार संख्या UP-31 CU-1123 से अफीम की तस्करी करते हुए छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार बरामद दो पैकेटों में कुल 3.024 किलोग्राम अवैध अफीम मिली, जिसमें एक पैकेट का वजन 1.986 किलोग्राम तथा दूसरे का 1.038 किलोग्राम है। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सुबेग सिंह उर्फ काला निवासी दाराबोझी, थाना तिकुनिया
2. सारज सिंह निवासी दाराबोझी, थाना तिकुनिया
3. पारस सिंह निवासी सुथना बरसोला, थाना तिकुनिया
4. गुरनैब सिंह निवासी दाराबोझी, थाना तिकुनिया
5. देवेन्द्र सिंह निवासी सुथना बरसोला, थाना तिकुनिया
6. अंगरेज सिंह निवासी दाराबोझी, थाना तिकुनिया
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना निघासन में मु0अ0सं0 0209/2026 के तहत धारा 8/18(बी)/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ पूर्व में विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।