LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

भीषण गर्मी के बाबजूद पुलिस का दमदार एक्शन 48 घंटे के अंदर बाइक चोर सहित, 02 पल्सर बरामद

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*भीषण गर्मी के बाबजूद पुलिस का दमदार एक्शन 48 घंटे के अंदर बाइक चोर सहित, 02 पल्सर बरामद*

थाना देवेन्द्रनगर पुलिस को 48 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।जिसमें

फरियादी प्रहलाद पटेल निवासी वार्ड क्रमांक 14, बमरी, थाना देवेन्द्रनगर द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 26 मई 2026 की रात्रि को उसके घर के सामने खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 264/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चुनौतीपूर्ण मौसम में पुलिस ने अपने बाखूबी अंजाम देते हुए काम किया। थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम चौबीसों घंटे मैदान में डटी रही। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित जांच प्रारंभ की गई।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना कीविवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म व तकनीकी विश्लेषण किया गया। आमजन को फुटेज दिखाकर एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की पहचान स्थापित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए देवेन्द्रनगर से सोनोरा चौकी थाना रामपुर बघेलान जिला सतना तक दबिश दी और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आरोपी का विवरण एवं जप्त मशरूका:’

पूछताछ के दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार रवि उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सोनोरा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई पल्सर एवं घटना में प्रयुक्त अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई।

जप्त संपत्ति का विवरण:

चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक- MP 35 MS 0614) – अनुमानित कीमत ₹80,000/-

घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक- MP 19 ZM 7848) – अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-

कुल जप्त मशरूका की कीमत: लगभग ₹1,80,000/- (एक लाख अस्सी हजार रुपये)

वैधानिक कार्रवाई:

उक्त प्रकरण में एक विधि विरुद्ध बालक की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के प्रावधानों के अनुरूप पृथक से वैधानिक कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, शंकर प्रताप सिंह, सतेंद्र बागरी, शिवस्वरूप तिवारी, आरक्षक बृजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी एवं महिला आरक्षक दीपा गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button