बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3055 में ओमप्रकाश बांठिया को बड़ी जिम्मेदारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। Rotary International के डिस्ट्रिक्ट 3055 के रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन ओमप्रकाश बांठिया को राजस्थान कॉर्पोरेट एनजीओ एलायंस कमेटी का कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नेमीष एन. रवानी द्वारा सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी और संगठित बनाने के उद्देश्य से की गई है।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 3055 की नई टीम का भी गठन किया गया, जिसमें रोटेरियन नवरोज तारापुर (अहमदाबाद), रोटेरियन राकेश राजपूत (अहमदाबाद सुप्रीम स्टार), रोटेरियन कैलाश चंद्र अग्रवाल (गांधीधाम) तथा रोटेरियन लीलाधर आचार्य (डीसा) को कमेटी में शामिल किया गया है।

नई कमेटी का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सहित पूरे डिस्ट्रिक्ट में कॉर्पोरेट और एनजीओ संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर सेवा कार्यों को गति प्रदान करना है। रोटरी एलायंस कॉर्पोरेट एवं एनजीओ नेटवर्क के माध्यम से वर्ष 2026-27 में सामाजिक सेवा, जनकल्याण और विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

रोटेरियन ओमप्रकाश बांठिया की नियुक्ति पर रोटरी सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 3055 में सेवा कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button