LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
मुण्डेरवा में अवैध इलाज का मामला: महिला की मौत के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता अवधेश यादव, बस्ती
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में अवैध इलाज के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, बिना डॉक्टर की सलाह और वैध चिकित्सकीय अनुमति के महिला को इंजेक्शन लगाया गया था। आरोप है कि तीसरा इंजेक्शन लगते ही महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और गैरकानूनी इलाज का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोदमवा मोड़ के पास से दो आरोपियों — कमलेश यादव और गोविन्द शर्मा — को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। यह कार्रवाई डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस का कहना है कि अवैध चिकित्सा और झोलाछाप इलाज के खिलाफ जिले में सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Subscribe to my channel


