LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गोला पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

लखीमपुर खीरी। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में गोला पुलिस ने वांछित अभियुक्त इमरान अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त इमरान अहमद ने वादी की भतीजी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर 13 मई 2026 को थाना गोला में मुकदमा संख्या 196/2026 धारा 69/352/115(2)/351(3)/191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को मोहम्मदी रोड स्थित सिकन्द्राबाद तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

इमरान अहमद पुत्र नसीर अहमद, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मोहल्ला मुन्नुगंज, थाना गोला, जिला लखीमपुर खीरी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

उपनिरीक्षक अपूर्वा शर्मा

हेड कांस्टेबल विजय पाल वर्मा

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button