LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 माह में 757 वांछित गिरफ्तार, 252 पीड़िताओं की सकुशल बरामदगी

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में खीरी पुलिस ने पिछले तीन माह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
एसएसपी द्वारा लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपहृताओं एवं पीड़िताओं की बरामदगी के लिए सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों पर लंबित कुल 3387 विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया गया।
इसके साथ ही पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर विभिन्न मामलों में 757 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं अलग-अलग अभियोगों से संबंधित 252 अपहृताओं/पीड़िताओं की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की गई।
न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 487 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की।
एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रखी जाए।
खीरी पुलिस ने कहा है कि आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।


Subscribe to my channel


