LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी की वारदातों में शामिल आरोपी व बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधी गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी धौरहरा के निर्देशन में थाना फूलबेहड़ पुलिस टीम ने भीखमपुर मोड़, सुंदरवल क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

असद उर्फ आरिफ पुत्र इलियाश, निवासी संसारपुर थाना मैलानी, उम्र 20 वर्ष।

एक 15 वर्षीय बाल अपचारी, निवासी पिपरिया थाना कोतवाली सदर, लखीमपुर खीरी।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पान मसाला, धूपबत्ती, चावल, बेसन, सरसों का तेल, बिस्कुट, सेविंग क्रीम, साबुन, पाउडर, हाजमोला, ₹1250 नकद तथा चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया। इसके अलावा लखनऊ के GRP चारबाग क्षेत्र से चोरी की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी असद उर्फ आरिफ के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश यादव, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल पन्नेलाल, धनंजय मौर्य, कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह प्रथम एवं अनुज कुमार शामिल रहे।

क्षेत्र में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button