LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी नाकाम, चार पशु बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 10 मई 2026: जिला पुलिस पुंछ ने अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सुरनकोट क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध परिवहन को नाकाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चांदीमढ़ नाका पर तैनात पुलिस टीम ने नियमित जांच के दौरान टाटा मोबाइल वाहन नंबर JK12B-0984 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार गोवंशीय पशु लदे हुए पाए गए।

जांच के दौरान वाहन में सवार व्यक्तियों से पशुओं के परिवहन संबंधी वैध अनुमति पत्र और जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में पुलिस थाना सुरनकोट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सभी गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button