खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

पी.एस.टी. मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। शुक्रवार दिनांक 24.4.2026 को स्थानीय शिववैली, गंगाशहर रोड़ में पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ उपमहानिरीक्षक आरपीटीसी जोधपुर  देवेंद्र कुमार बिश्नोई एवं कर्नल हेम सिंह  शेखावत के सानिध्य में हुआ।

इस अवसर पर महारानी कॉलेज के प्राचार्य नवदीप सिंह, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, सीताराम कच्छावा, रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के आरंभ में कूडो राजस्थान की अध्यक्ष एवं  योगा एक्सपर्ट  सोनिका सेन, नगेंद्र सिंह शेखावत, एडवोकेट श्रीभगवान मारू ने अतिथियों का माला पहन कर वह स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया

आज के उद्घाटन अवसर पर मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों द्वारा कला का प्रदर्शन भी किया गया जिसे उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया ।

पीएसटी मार्शल आर्ट अकादमी के टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि बीकानेर शहर में अकादमी के द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार सेल्फ डिफेंस व फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आजकल की जीवन शैली में फिटनेस की बहुत ही आवश्यकता है और वर्तमान परिपेक्ष में बढ़ते हुए आपराधिक माहौल को देखते हुए सेल्फ डिफेंस भी अति आवश्यक हो गया है। अकादमी के द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।

इससे पूर्व भी अकादमी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के साथ मिलकर बीकानेर के खिलाड़ियों को तराशा गया है ।

रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि वीकेंड में सभी आयु वर्ग की लड़कियों व महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को तय करने की और कोशिश शुरू कर दे तो मंजिल अवश्य ही मिल जाती है जी अकादमी का आज भव्य शुभारंभ हो रहा है उसकी नींव 25 वर्षों पूर्व ही रख दी गई थी और आज तक का सफर पर करने में जो समय लगा तथा जिन-जिन लोगों का साथ मिला, उन सब के प्रयासों का यह परिणाम है और यहां के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का भविष्य हमेशा उज्जवल ही होगा ।कर्नल हेम सिंह  शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा कई तरह से मिलती है जिसमें पढ़ना देखना सीखना और सुनना भी शामिल है उन्होंने कूडो खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा लेते रहने की बात कही

कार्यक्रम का सफल संचालन  ज्योतिप्रकाश रंगा ने  किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button