अलवरखेलजयपुरजैसलमेरनाकोड़ाबाड़मेरबालोतराबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीमेवातराजस्थानहनुमानगढ़

प्रोफेशनल प्रिमियर टेनिस लीग (पीपीटील) का झीलों की नगरी उदयपुर (राजस्थान) में सफल समापन

Professional Premier Tennis League (PPTL) concludes successfully in the city of lakes, Udaipur (Rajasthan)

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

उदयपुर… भारत की सुप्रसिद्ध टेनिस प्रतियोगिता पीपीटील का फील्ड क्लब, उदयपुर में रात्रि में शानदार तरीके से समापन हो गया । इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया व रिकार्ड सफलता प्राप्त की।

प्रतियोगिता की टीम चैम्पियनशिप में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी रहे, प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण टीम टापस्पिन टाईटंस (देहरादून) रही जिसने टूर्नामेंट में प्रारंभ से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, टीम चैम्पियनशिप में टापस्पिन टाईटंस,देहरादून ने सेमीफाइनल में पिंक वारियर्स को 2-1 से जबकि फाइनल में टीए आल स्टार्स,जयपुर से 2-1 के छोटे अंतर से पराजित हो टीम चैम्पियनशिप की उपविजेता बनी।

ञातव्य रहे कि टीए आलस्टार्स टीम के खिलाड़ियों की औसत आयु टापस्पिन टाईटंस टीम के खिलाड़ियों की औसत आयु से बहुत कम थी। डबल्स इवेंट टीम चैम्पियनशिप में उत्तराखंड की खास बात कि टापस्पिन टाईटंस टीम में प्रदेश के तीन खिलाड़ियों, प्रदीप पंत (कप्तान),संचित जैन (दोनों देहरादून) व हल्द्वानी से हेम कुमार पांडेय का चयन रहा। कप्तान प्रदीप पंत(भूतपूर्व इंडियान0-01, 35+ आयुवर्ग) ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

व्यक्तिगत युगल मैच के आयुवर्ग वार परिणाम निम्नानुसार रहे।

ओपन डबल्स में पॄथ्वीसेखर,केरल (आस्ट्रेलियन ओपन डीफ टेनिस टूर्नामेंट 2024,25 का विजेता) व गौतम जैन ने कार्तिक कन्नन व अतुल अरोड़ा को शानदार तरीके से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। तकनीकी रूप से यह मैच प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ मैच रहा।

80+ आयुवर्ग में प्रदीप पंत व संचित जैन (दोनों देहरादून), रामकुमार चौधरी(कोटा) व सुरेंद्र पारिक (जयपुर) को 9-0 से फाइनल मैच में बड़े अन्तर से पराजित कर विजेता बने।

100+ आयुवर्ग में विकास कालरा (उदयपुर) व तपन शर्मा ने गौरव भार्गव व जयगुर बक्सानी को टाई ब्रेक में 9-8 के करीबी अन्तर से हराकर फाइनल मैच जीत लिया।

120+ आयुवर्ग में ब्रजेश प्रजापति व अनिल एम0एम0 ने शरद मेहरा व अरविंद आर्या को 8-3 से फाइनल मैच में पराजित कर ट्राफी अपने नाम की।

पिता-पुत्र मैच के फाइनल मैच में ओजसवीर व वीरेन्द्र सिंह (जयपुर) ने समझ व तालमेल का परिचय देते हुए अभिषेक तोसनीवाल व नमन तोसनीवाल को 6-2 के अंतर से पराजित कर इस भावनात्मक ट्राफी को अपने नाम किया।

गर्ल्स का फाइनल मैच भी बेहद रोमांचक रहा जिसमें युवा महिला खिलाड़ी जेनिस अजमेर (राजस्थान) ने आत्मविश्वास से खेलते हुए रमा शाहारपुरकर,पुणे (महाराष्ट्र) को 7-2 के अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

विदित हो कि 15 मार्च 2026, रविवार को जयपुर स्थित पाँच सितारा होटल Hilton Jaipur में प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (PPTL) सीजन–3 के खिलाड़ियों का भव्य ऑक्शन आयोजित किया गया था। इस लीग का आयोजन VEDA SPSL Foundation द्वारा किया गया था। जैसा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्विज़ मास्टर, क्रिकेट कमेंटेटर और ऑक्शनर चारू शर्मा जो कि Pro Kabaddi League के को-फाउंडर और डायरेक्टर भी हैं, ने अपने रोचक और अनूठे अंदाज़ में खिलाड़ियों की नीलामी संपन्न करवाई थी।

टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजकों में Dunlop इंडिया, Deloitte, vivo राजस्थान, ACT Fibernet, Amul इंडिया तथा Sustally शामिल थे। समापन समारोह के रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्री बी०एस० पांड्या, डिस्ट्रिक्ट जज, उदयपुर व क्रमशः गेस्ट आफ आनर एडिशनल सुपरिटेंडेंट आफ पुलिस श्री ब्रजेश सोनी तथा राजस्थान पत्रिका के एडीटर राजीव जैन रहे, जबकि फील्ड क्लब, उदयपुर के अधिकांश पदाधिकारी व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अथिति व अन्य विशिष्ट अथितियों द्वारा विजेता व उपविजेताओ को आकर्षक ट्रफियां प्रदान की गई, टीम चैम्पियनशिप विजेता टीम टीए आलस्टार्स, जयपुर को ट्राफी के साथ-साथ पचास हजार रुपए नकद व उपविजेता टीम टापस्पिन टाईटंस,देहरादून (उत्तराखंड) को ट्राफी के साथ-साथ तीस हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के उपरान्त सभी ने प्लेयर्स पार्टी (रात्रि भोज व संगीत) में भाग लिया। डायरेक्टर वीरेन्द्र सिंह (डायरेक्टर, विद्याग्राम इंटरनेशनल स्कूल,जयपुर) ने अवगत कराया कि प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग सीजन–4 का आयोजन अगले वर्ष संभवतया गोहाटी, असम में किया जाएगा साथ ही टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button