LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखीमपुर खीरी

पलिया में CM योगी का दौरा: विधायक रोमी साहनी ने उठाए क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं, विकास को लेकर जताई उम्मीद

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

 पलिया, लखीमपुर खीरी | 11 अप्रैल 2026

पलिया के चंदन चौकी क्षेत्र में आज योगी आदित्यनाथ का दौरा बेहद महत्वपूर्ण रहा। उनके आगमन पर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री को पलिया क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने सबसे प्रमुख मुद्दे के रूप में पलिया को जिला बनाए जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाया। उनका कहना था कि पलिया भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से जिला बनने की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है।

इसके अलावा विधायक ने पलिया में रोडवेज बस स्टैंड की कमी को भी प्रमुख समस्या बताया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के अभाव में क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए एक आधुनिक स्टेडियम के निर्माण की मांग भी रखी गई, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।

बाढ़ की समस्या को उठाते हुए विधायक ने बताया कि पलिया क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आ जाता है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बाढ़ नियंत्रण के लिए स्थायी और प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की।

विधायक ने यह भी बताया कि पलिया क्षेत्र की बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है और यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष ध्यान देने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी क्षेत्र की अनदेखी नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्रीय लोगों में नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा और पलिया विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button