जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
पुंछ पुलिस का नशा मुक्त अभियान तेज, कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 09 अप्रैल 2026।
जनपद पुंछ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस स्टेशन सुरनकोट द्वारा कई गांवों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम बुफलियाज, दराबा, फाजलाबाद, पामरोट और सांगला गांवों में आयोजित हुए, जिसमें स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा युवाओं, परिवारों और पूरे समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। साथ ही लोगों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और नशे से जुड़े अपराधों की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान इंटरैक्टिव सेशन, चर्चा और सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं, छात्रों, बुजुर्गों और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
पुंछ पुलिस ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग का अहम हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Subscribe to my channel


