LIVE TVअपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मुण्डावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

मुण्डावर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए संगठित गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जसाई गांव में हुई फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सोनू अपने दो साथियों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ये तीनों आरोपी ₹10-10 हजार के इनामी बताए जा रहे हैं।

इस पूरे मामले का खुलासा जया सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरथल-तिजारा) ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी और आखिरकार उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे मामले से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button