बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विधायक डूडी ने मुआवजा देने के लिए उठाई मांग, सरकार से रिपोर्ट तैयार कर राहत देवें।

ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से नोखा में ‘7डी रिपोर्ट’ तैयार कर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के लिए विधायक सुशीला डूडी ने मुख्यमंत्री और प्रमुख शासन सचिव को लिखा मांग पत्र

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

नोखा (बीकानेर), 08.04.2026

बीकानेर जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र सहित राजस्थान के कई जिलों में हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने किसानों की रबी 2025-26 की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसल जहां पूरी तरह नष्ट हो गई है, वहीं कई स्थानों पर कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल भी खराब हो गई। कुछ क्षेत्रों में तो किसानों की पूरी की पूरी फसल चौपट हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित किसान अपनी फसल के नुकसान की सूचना देने के लिए बीमा कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन किसानों का आरोप है कि संबंधित फसल बीमा कंपनियां उनकी शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखा रही हैं और टालमटोल का रवैया अपना रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नोखा विधायक सुशीला डूडी ने राज्य सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखकर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल ‘7डी रिपोर्ट’ तैयार करवाने की मांग की है, ताकि फसल नुकसान का सही आकलन किया जा सके। पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही, प्रदेश में कार्यरत फसल बीमा कंपनियों को भी निर्देश जारी किए जाएं कि वे बीमित किसानों के नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द बीमा क्लेम का भुगतान करें।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button