नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नीमच प्रशासन की कार्रवाई: गांधीसागर डूब क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर छापा, 15 डंपर स्टॉक जब्त

संवाददाता दशरथ माली

 

*नीमच प्रशासन की कार्रवाई: गांधीसागर डूब क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर छापा, 15 डंपर स्टॉक जब्त*

नीमच जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन और एडीएम बी.एस. कलेश के मार्गदर्शन में एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार मनासा मुकेश निगम और नायब तहसीलदार कुकडेश्वर नवीन छलोत्रे की टीम ने मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी स्थित जीरो प्वाइंट—गांधीसागर डूब क्षेत्र—में छापेमारी की।

यहां बैक वॉटर क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर जमा किए गए करीब 15 डंपर रेत के स्टॉक को प्रशासन ने जब्त कर लिया। मौके पर 2 जेसीबी और डंपरों की मदद से रेत को उठाकर सुरक्षित स्थान पर डंप कराया गया।

कार्रवाई के दौरान जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त रेत के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button