LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर: अवैध बजरी खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 डंपर जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। अवैध खनन और बजरी चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना गजनेर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 3 मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने बिना रॉयल्टी/रवन्ना के बजरी परिवहन करते हुए 3 डंपरों को जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा (RPS) और पुलिस उप अधीक्षक कोलायत संग्राम सिंह (RPS) के सुपरविजन में किया गया। वहीं, थाना गजनेर के थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 6 और 7 अप्रैल 2026 को लगातार क्षेत्र में गश्त कर यह सफलता हासिल की।
ऐसे पकड़े गए डंपर
पुलिस द्वारा अलग-अलग नाकों पर चेकिंग के दौरान बिना वैध रॉयल्टी/रवन्ना के बजरी का परिवहन करते हुए 3 डंपरों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर एमएमडीआर एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
कासम खां (25) निवासी गजनेर, बीकानेर
खींयाराम सारण (46) निवासी लालमदेसर मगरा, बीकानेर
दोलत नाथ (42) निवासी बापेउ, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर
पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बिना अनुमति बजरी परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।
Subscribe to my channel


