उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मौसमलखीमपुर खीरी

बिजुआ में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि से फसल तबाह, किसान बर्बादी के कगार पर

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी (बिजुआ)। क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों पर भारी आफत ला दी है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गेहूं, सरसों और गन्ने की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।

किसानों का कहना है कि कई बीघा जमीन पर तैयार फसल कुछ ही घंटों में नष्ट हो गई। इस प्राकृतिक आपदा से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। कई किसान कर्ज में डूबने की आशंका जता रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन से किसानों ने तुरंत गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द सहायता नहीं मिली तो उनका जीवन यापन संकट में पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने सरकार से राहत पैकेज और फसल बीमा योजना के तहत जल्द भुगतान की अपील की है, ताकि प्रभावित किसानों को कुछ राहत मिल सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button