देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 38 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को दिए गए

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 38 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को दिए गए*

 देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा माह जनवरी 2026 से मार्च 2026 के दौरान 38 गुम मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹5.70 लाख) सफलतापूर्वक खोजकर संबंधित आवेदकों को वापस किए गए।आवेदक भी गुम मोबाइल पाकर खुश नजर आए।

इस उपलब्धि के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया गया। एसपी पन्ना के निर्देशन में साइबर सेल एवं सभी थानों के साइबर हेल्पडेस्क को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत थाना देवेंद्रनगर की टीम ने पोर्टल के माध्यम से डिटेक्ट मोबाइल फोन को देश के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रेस कर बरामद किया। बरामद किए गए मोबाइल फोन उन आवेदकों को वापस किए गए, जिनके मोबाइल थाना देवेंद्रनगर क्षेत्र से गुम हुए थे।

*CEIR पोर्टल की विशेषता:*

यह एक केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम मोबाइल की शिकायत ऑनलाइन या नजदीकी थाने में आवेदन देकर दर्ज करा सकता है। शिकायत दर्ज होने के पश्चात साइबर सेल एवं हेल्पडेस्क की टीम पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर बरामदगी करती है।

*इस अभियान में सराहनीय भूमिका*

इस अभियान में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, प्र.आर. शंकर प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, आरक्षक बृजेन्द्र रैकवार एवं साइबर सेल पन्ना के कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button