अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विप्र सेना की प्रेरणादायक पर्यावरणीय पहल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

विप्र सेना प्रदेश सचिव (युवा प्रकोष्ठ) श्री गौरव भरद्वाज द्वारा अपने सुपुत्र अभिमन्यु भरद्वाज के 13वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए 101 फलदार पौधों का भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम विप्र वाटिका फेस 2 में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

जिसमें मनोनीत पार्षद श्रीमति कमलेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक के द्वारा संयोजित किया गया

यह आयोजन केवल एक जन्मदिवस उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में उभरकर सामने आया। विप्र सेना का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत होने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का एक प्रभावी संदेश भी देता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोनीत पार्षद श्रीमती कमलेश शर्मा जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, प्रदेश सचिव (युवा प्रकोष्ठ) गौरव भारद्वाज, संयोजक सोमदत्त शर्मा, मीडिया प्रभारी विनय पाण्डेय, केशवदेव शर्मा, अमित तिवारी, अर्जुन शर्मा,अभिमन्यु भारद्वाज, समर्थ शर्मा, त्रिशिका भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button