बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
खारिया (आनावास) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नशामुक्ति और सद्भावना का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
खारिया आनावास | 5 अप्रैल 2026
पीपाड़ उपखण्ड के विकासशील ग्राम पंचायत खारिया (आनावास) में रविवार को स्वर्गीय श्रीमती गवरी देवी की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे खुड़खुड़िया निवास स्थल पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि श्रीमती गवरी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री लछमण राम खुड़खुड़िया, का निधन 25 मार्च 2026 को 84 वर्ष की आयु में हुआ था। उनकी गंगाप्रसादी 4 अप्रैल को संपन्न हुई थी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सादगीपूर्ण, धार्मिक एवं आदर्श जीवन को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा में विशेष रूप से उनके जीवन मूल्यों को साझा किया गया। बताया गया कि गवरी देवी ने अपने जीवन में कभी गुटखा, जर्दा या तंबाकू का सेवन नहीं किया और हमेशा दूसरों को भी नशे से दूर रहने की प्रेरणा देती रहीं। उनके इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए सभा में मौजूद लोगों ने नशा न करने और समाज में सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों के बीच वे “चूड़ला वाली माँ” के नाम से जानी जाती थीं। उनके पति श्री लछमण राम का निधन 23 अगस्त 2022 को हो गया था, जिसके बाद उन्होंने सामाजिक परंपराओं का पालन करते हुए चूड़ला त्याग दिया था।
कार्यक्रम में उनके पुत्रों—श्री सुखाराम, रामनिवास, ओंकारराम एवं मालाराम (पूर्व हवालदार)—ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्री रामसिंह चौहान, पूर्व उपसरपंच पति श्री तेजाराम सेंगवा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान अणुव्रत मंत्री सफरूखान द्वारा स्मृति-पत्र का वाचन किया गया, जिसमें गवरी देवी के आदर्श जीवन, नैतिक मूल्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

Subscribe to my channel

