बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
जिला बालोतरा के इंटक जिलाध्यक्ष पद पर मांगीलाल बोस को नियुक्त किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने 3 अप्रैल 2026 के जिला भवन अन्य संनिर्माण कर्मकार कमठा मजदूर संघ जिला बालोतरा हेतु जिला अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकारी के गठन हेतु निर्देशित किया गया है।
आपकी पहचान श्रमिक नेता के रूप में बनी हुई है कांग्रेस पार्टी के आप सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता है । लंबे समय से आप मजदूर हितो हेतु संघर्षरत हैं एवं मजदूरों के लिए आप लेबर कोर्ट में पेरोकारी कर उन्हें न्याय दिलवा रहे हैं। राष्ट्रीय पर्व पर बालोतरा के मजदूर चौक में मजदूरों को मिष्ठान वितरण कर उन्हें राष्ट्रीय पर्व के खुशी के त्योहार पर शामिल रखते हैं।
मांगीलाल बोस के जिला बालोतरा के इंटक जिला अध्यक्ष नियुक्ति पर मजदूरों में खुशी की लहर है एवं उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। मजदूरों की ओर से इनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
मांगीलाल बोस ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्दी ही बालोतरा जिला की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान जयपुर द्वारा जिला बालोतरा के इंटक जिला अध्यक्ष पद पर एवं प्रदेश कार्यकारिणी में संगठन मंत्री के पद पर नियुक्ति देने पर बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं👏

Subscribe to my channel


