खेलब्रेकिंग न्यूज़रेवाड़ीहरियाणा

हर गांव -शहर में पर्याप्त संख्या में प्लेग्राउंडस की व्यवस्था करने की उठी जोरदार मांग

बच्चों और युवाओं के लिए चिल्ड्रन क्लब्स व यूथ क्लब्स परिसरो का निर्माण करके इनडोर-आउटडोर खेल सामग्री की व्यवस्था की जानी चाहिए जनकल्याणकारी राज्य में बच्चों -युवाओं की समस्याओं पर तुरंत ध्यान दें सरकार : अशोक प्रधान लोक सेवा मंच

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

रेवाड़ी । स्वस्थ मानसिक विकास के लिए खेलों में भाग लेना बहुत आवश्यक है ,मगर पर्याप्त संख्या में खेल ग्राउंड्स व इनडोर आउटडोर खेल सामग्री की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों और युवाओं को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं । इससे परेशान युवाओं और बच्चों ने सरकार से हर गांव -शहर में उचित संख्या में खेल ग्राउंड्स सहित उनमें इनडोर व आउटडोर खेलों के सामान की व्यवस्था करने व चिल्ड्रन क्लब्स व यूथ क्लब्स की बिल्डिंग्स स्थापित करने की जोरदार मांग की है । राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने व्यापक जनहित में देश प्रदेश-देश की सरकारों से बच्चों और युवाओं की ज्वलंत समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का अनुरोध किया है ।

          इस सिलसिले में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच तथा कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह को आमंत्रित करके बच्चों और युवाओं ने अपनी समस्याएं बताईं । स्थानीय बीएमजी मॉल के सामने सेक्टर 5 में युवाओं और बच्चों ने एकत्रित होकर बताया कि उनके मोहल्लों में व आसपास खेल ग्राउंड्स की न तो कोई व्यवस्था है और न ही ऐसी सार्वजनिक बिल्डिंग्स हैं जिनमें वे शैक्षणिक गतिविधियां व सामूहिक तौर पर बर्थडे सेलिब्रेशन, त्योहारी कार्यक्रम ,एंजवायमेंट मीट्स आदि आयोजित कर सकें । उन्हें मजबूरन गली -मोहल्लों में खेल गतिविधियां करने पर, लोगों की भारी टोकाटाकी और व्यवधानों का शिकार होना पड़ रहा है । ऊंची -नीची जगहों पर खेल गतिविधियां करते समय तथा गली मोहल्लों में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण कई बार अनेक बच्चे और युवा चोटिल तक हो चुके हैं। गली मोहल्लों में आवारा घूमते पशु, कुत्ते, जानवर भी उनकी खेल गतिविधियों में बारम्बार व्यवधान पहुंचाते हैं। उन्होंने सरकार से नीतिगत निर्णय लेकर बच्चों और युवाओं के लिए पर्याप्त संख्या में जगह-जगह चिल्ड्रन क्लब्स, यूथ क्लब्स परिसरों का निर्माण सुनिश्चित करके उनमें इंडोर व आउटडोर खेलों के लिए प्लेग्राउंडस की जल्द व्यवस्था करने की जरूरत पर जोर दिया ।

       इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि स्वस्थ समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए बच्चों और युवाओं का फिजिकल एवं मेंटल डेवलपमेंट बहुत आवश्यक है । जनकल्याणकारी राज्य में सरकार को बच्चों और युवाओं की ज्वलंत समस्याओं को दूर करने तथा जायज मांगों को पूरा करने की ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए । उन्होंने हर गांव-शहर में पर्याप्त संख्या में चिल्ड्रन क्लब्स ,यूथ क्लब्स की बिल्डिंगों का निर्माण करके उनके साथ लगते लगभग 2 से 5 एकड़ जमीन पर प्ले ग्राउंड्स और उनमें इंडोर- आउटडोर खेलों के सामान की भरपूर व्यवस्था अतिशीघ्र सुनिश्चित करनी चाहिए । उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button