बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा में कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत, कई प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। क्षेत्र में आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान कांग्रेस से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों की अगवानी साफा एवं मालाएं पहनाकर की गई, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विशेष रूप से पधारी बालोतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही पचपदरा विधानसभा कांग्रेस प्रभारी श्री इंद्राराम प्रजापत का भी भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री छगन जोगसन, पूर्व बालोतरा नगर परिषद सदस्य श्री बगदाराम बोस, श्री देवराज बोस कालूड़ी, श्री तुलसाराम सिणधरी, पत्रकार श्री ओम भाटिया, अंबेडकर सेवा समिति जसोल के अध्यक्ष श्री मनोहर जोगसन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं में श्री जेठाराम प्रजापत, सोहन परिहार, वकील श्री चम्पालाल प्रजापत, पिंटू भाई परमार, खेतपाल तिरगर, ढगलाराम, दौलाराम भाटिया और चम्पालाल समेत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Subscribe to my channel


