ब्रेकिंग न्यूज़

ऑप्टिमम टेनिस अकादमी चुनाखान नैनीताल में 3 अप्रैल 2026 से ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा मेंस ओपन 1 लाख प्राइस मनी के क्वालीफाइंग राउंड मैच प्रारंभ 

Qualifying round matches for the Men's Open—featuring a prize purse of ₹1 lakh and organized by the All India Tennis Association—will commence on April 3, 2026, at the Optimum Tennis Academy in Chunakhan, Nainital.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

नैनीताल…ऑप्टिमम टेनिस अकादमी चुनाखान नैनीताल में आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 से ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा मेंस ओपन 1 लाख प्राइस मनी के क्वालीफाइंग राउंड प्रातः 11:00 बजे से कोर्ट नंबर 1,2,3,4 पर मैच प्रारंभ हो गए।


उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है एवं इसके संचालन हेतु अंपायर दिव्यांशु रोहित, संजय मैच कराने के लिए लखनऊ से अकादमी मे पहुंच चुके हैं।


आज के मैच में इशांत पात्रा ने प्रेम यादव को 6-2,6-4 के स्कोर से अखिल जांगू ने अंकुर शर्मा को 6-3,7-5 से आर्यवीर शर्मा ने आदित्य को 6-3,6-1 से नमय रत्रा ने प्रणब राजेश को 6-2,6-2 उत्तराखंड के मानस तिवारी ने तुषार बघेल को 6-2,6-4 से यशप्रीत सिंह ने अनिकेत सिंह को 7-5,6-4 से और कर्नाटक के चंद्र सिद्धार्थ ने रोहन चौहान को 6- 0, 6- 2 के स्कोर से पराजित किया है।

कुछ मैच अभी जारी हैं जिसमें नैनीताल के अमर जगती का कनिष्क तोमर से उत्तर प्रदेश मुरादाबाद से ओजस भारद्वाज का कुशाग्र बत्रा से अनिरुद्ध माहेश्वरी का वंश शर्मा से मैच दूसरी पाली में होना है।

यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष ऑप्टिमम टेनिस अकैडमी में आयोजित होता है एवं इसके संचालन में फैन स्पोर्ट्स क्लब एवं अवनीश रस्तोगी लगातार तत्परता से कंधा से कंधा मिलाकर टूर्नामेंट को सफल बनाने में तत्पर रहते हैं। टूर्नामेंट का ओपनिंग सेरिमनी दिनांक 5 अप्रैल 2024 को 4:30 बजे है जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा दरम्बाल जिला पंचायत अध्यक्ष एवं श्री आनंद दरम्बाल एवं उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के सचिव श्री सुमित गोयल तथा श्री देवेंद्र सिंह रावत जी सपरिवार एवं अवनीश रस्तोगी तथा अन्य गणमान्य खिलाड़ीगढ़ उपस्थित रहेंगे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button