जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) को सर्व समाज की बेटियों का होगा पाणिग्रहण संस्कार

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं श्री कल्याण घणी सर्व धर्म फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर: सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं श्री कल्याण घणी सर्व धर्म फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृतीया, दिनांक 19 अप्रैल को सर्व समाज की 11 बेटियों के पाणिग्रहण (सामूहिक विवाह) संस्कार का आयोजन डिग्गी में किया जाएगा।

मंच के संयोजक एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा सामूहिक विवाह सम्मेलन की परंपरा को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि मंच के ग्लोबल एम्बेसडर एवं चयन समिति के सदस्य — श्री प्रदीप राठी, श्री सवेन्द्रजीत सिंह, डॉ. तुहिना प्रकाश शर्मा, श्रीमती आशा डामोर, शिक्षाविद बी. एल. रणवा, श्री सतनाम सिंह, श्री शांतिनाथ जोशी, इंजीनियर नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विनोद कुमार शास्त्री, डॉ निर्मल जैन, श्री देव राज जैन, श्री विकास कुमार जांगिड़ — द्वारा इस सम्मेलन की कार्ययोजना को मूर्त रूप देने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

स्वर्गीय विश्व रत्न श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की इस प्रेरणादायक पहल को सर्वप्रथम कर्मयोगी पोम जी महाराज (खन्दरा, जिला सिरोही) द्वारा समर्थन प्रदान किया गया। तत्पश्चात श्री श्री 1008 रामनाथ महाराज के सान्निध्य में इस कन्यादान एवं पाणिग्रहण समारोह को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

श्री कल्याण घणी सर्व धर्म फाउंडेशन के संयोजक श्री प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर 11 नवविवाहित दंपतियों को मंच के प्रेरक सदस्यों द्वारा गृहस्थी उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी तथा उन्हें नवजीवन के लिए शुभकामनाएँ दी जाएँगी।

यह समारोह कल्याण धणी की नगरी स्थित अखिल भारतीय गौड़ धर्मशाला में सनातन संस्कृति की परंपराओं के अनुरूप संपन्न होगा। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button